चूरू: चांदनी चौक में जमा गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद में प्रशासक को दिया पत्र
Churu, Churu | Feb 12, 2025 चूरू के वार्ड 48 से 52 तक चांदनी चौक इलाके में सडक पर एकत्रित गंदे पानी की समस्या के समाधान हेतु बुधवार को प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर चूरू अर्पिता सोनी को नगरपरिषद में पत्र दिया गया। शमशेर भालू खान ने शाम चार बजे बताया कि चांदनी चौक में सडक पर गंदा पानी एकत्रित होने से आम रास्ता अवरुद्ध हो गया है।