चूरू: गढ स्थित सेटेलाइट अस्पताल को विधिवत चालू करने की मांग को लेकर शहर के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
Churu, Churu | Feb 12, 2025 समस्या समाधान केन्द्र चूरू के पदाधिकारियों ने बुधवार को गढ स्थित सेटेलाईट अस्पताल को विधिवत चालू करने के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम अस्पताल प्रभारी सुधीर सोनी को पत्र दिया। संस्था के प्रेम कुमार बगडिया ने शाम पांच बजे बताया कि अस्पताल में कुछ चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। अस्पातल में चिकित्सकों के बैठने की कोई सुविधा नहीं।