इटावा: कलेक्ट्रेट सभागार में DM की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित, दिए गए दिशा निर्देश
Etawah, Etawah | Jul 1, 2026 कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, व अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई ।