रायपुर एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घिसटा बाइक सवार
राजधानी रायपुर के एक्सप्रेस-वे पर तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार युवक कथित तौर पर कार के साथ करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर कार चालक की तलाश तेज कर दी है।
#RaipurAccident #RaipurExpressway
#RoadAccident #RaipurNews
#ChhattisgarhNews