भूपालसागर: मेंटेनेंस के नाम पर अंधेरे में आकोला, बार-बार बिजली गुल होने से जनता त्रस्त, विभाग पर लापरवाही के आरोप
हेमंत कुमार खटीक ने रविवार शाम 5 बजे बताया कि आकोला क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली कटौती की जाती है, लेकिन तारों की सफाई और पेड़ों की छंटाई नहीं होने से हल्की हवा में भी फाल्ट आ जाते हैं। अघोषित कटौती, बार बार ट्रिपिंग और शिकायतों पर जवाब नहीं मिलने से उपभोक्ताओं मे