चाईबासा: हड़ताल मनरेगाकर्मियों ने सैकड़ो की संख्या में विधायक निरल पूर्ति के कार्यालय पहुंचे, सौंपा ज्ञापन
विगत एक माह से चल रहे मनरेगाकर्मियों का आखिरकार गुस्सा फूटा, मनरेगा कर्मियों का ग्रेड-पे के साथ स्थायी समायोजन एवं मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा आधारित नियुक्ति एवं मुआवजा प्रदान करने संबंधित अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद करते हुए आज मझगांव के विधायक निरल पूर्ति के चाईबासा के टुंगरी स्थित JMM कार्यालय में सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।