हरदोई: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया हरदोई जिला कारागार का निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | Apr 30, 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं तथा साफ-सफाई का जायजा लिया।