चूरू: गांव आसलखेड़ी की 32 वर्षीय विवाहिता को पति ने रुपये के लिए मारपीट कर घर से निकाला, महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया
Churu, Churu | May 3, 2025 चूरू के गांव आसलखेड़ी की एक 32 वर्षीय विवाहिता को पति के द्वारा रुपयों के लिए मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पत्नी की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ शनिवार को महिला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। महिला थाना के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र रेडडू ने शाम को बताया कि गांव आसलखेड़ी हाल रतनगढ़ रोड़ चूरू की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया है।