चूरू: नया बस स्टैंड के पास काले शीशे वाली संदिग्ध गाड़ियों की सूचना पर दौड़ी पुलिस, कंट्रोल रूम से हुई थी क्यूएसटी
Churu, Churu | May 3, 2025 चूरू के नया बस स्टैंड के पास शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोतवाली और सदर थाना पुलिस की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस कंट्रोल रूम को यहां काले शीशे लगी 2 संदिग्ध गाड़ियों की सूचना मिली थी। कोतवाली पुलिस से दोपहर को मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड के पास दो काले शीशे लगी गाड़ी संदिग्ध हालत में खड़ी है।