चूरू: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी दफ्तर पहुंचकर अवैध विदेशी घुसपैठियों की जांच की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
Churu, Churu | May 3, 2025 चूरू में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर चूरू में बंगलादेशी रहने की आशंका जताते हुए एसपी से जांच की मांग की है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में एसपी जय यादव को ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल के आशीष चोटिया ने बताया कि पूरे देश मे लाखों अवैध विदेशी घुसपैठियों की मौजूदगी हैं।