चूरू: चूरू में सड़क हादसों के चलते रतननगर-रामगढ़ हाईवे के बीच गोवंश के गले में बांधी पट्टी
Churu, Churu | May 3, 2025 चूरू मे रात के समय हाइवे पर बीच सड़क बैठे रहने वाले गोवंष के चलते सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। सड़क हादसो की संख्या में कमी लाने के लिए पीडीयू मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार खुद इस मुहिम में अब उतर गये हैं। डॉ. पुकार के नेतृत्व में करीब एक दर्जन सामाजिक कार्यकर्ता हाइवे पर शनिवार रात्री को गोवंष के गलों में रेडियम की पट्टी बांध रहे हैं।