सोहावल का मुस्तफा पत्नी को बाइक में बिठाकर शादी कार्यक्रम में जा रहा था । बाइक जैसे ही टिकुरिया टोला बाईपास पहुंची बाइक सवार तीन बदमाश ओवरटेक करते हुए पत्नी के हाथ से बैग छीन कर रफूचक्कर हो गए । बैग में दो मोबाइल और ₹5000 नगद थे । गुरुवार की दोपहर 2 बजे पीड़ित मुस्तफा कोलगवां थाने जाकर घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज कर दी है ।