मांट: निजी कर्मचारियों ने साँठ-गाँठ कर तहसीलदार मांट से फर्जी राजीनामा लगाकर दाखिल-खारिज करा दिया
Mat, Mathura | Apr 27, 2026 तहसीलदार न्यायालय मांट में फर्जीवाड़ा कर जमीन की दाखिल-खारिज कराने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने तहसील कर्मियों के साथ मिलीभगत कर उसके नाम से एक फर्जी राजीनामा फाइल में लगा दिया और जमीन अपने नाम करा ली। पीड़ित ने थाना मांट में नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।