Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
No video available

भीलवाड़ा: bhilwara sagm mil #bhilwarawale 

Bhilwara, Bhilwara | May 14, 2020

MORE NEWS

*व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग व आईपीओ निवेश के नाम पर 50 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश* 
•  लाभान्वित कंपनी के दो डायरेक्टर हरियाणा से गिरफ्तार, देशभर में 250 से अधिक शिकायतें
•  विकासा कैपिटल नाम से फर्जी पोर्टल बनाकर जयपुर के डॉक्टर से हड़पे थे 61.77 लाख रुपये
जयपुर से कमलेश आमेटा
जयपुर 16 जुलाई। महानिदेशक पुलिस राजस्थान  राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम के माध्यम से फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं आईपीओ निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
    अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम  विजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र शर्मा एवं निखिल लुथरा निवासी नजफगढ़ दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों टेरापल्स प्राइवेट लिमिटेड (TERRAPULSE PRIVATE LIMITED) कम्पनी के डायरेक्टर हैं और इन्हें फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह ने देशभर में करीब 50 से 60 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
*जयपुर के डॉक्टर से 61.77 लाख की ठगी से खुला पूरे नेटवर्क का राज* 
स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में 23 जनवरी 2025 को परिवादी डॉ. निखिल मेहता ने शिकायत दर्ज कराई कि गूगल और सोशल मीडिया पर विकासा कैपिटल (VIKASA CAPITAL) नामक निवेश पोर्टल के माध्यम से उन्हें आईपीओ, अमेरिकी एवं भारतीय शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक एवं सुनिश्चित लाभ का लालच दिया गया। इसके बाद व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल में नकली एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाई गई तथा निवेश पर लगातार काल्पनिक लाभ दिखाकर विश्वास में लिया गया।
    आरोपियों ने शुरुआत में कम राशि निवेश करवाकर एक बार छोटी रकम की निकासी भी करवाई, जिससे परिवादी का भरोसा बढ़ गया। बाद में "सत्कार शॉपिंग आईपीओ" सहित विभिन्न निवेश योजनाओं में अधिक लाभ का लालच देकर "पीजी एंटरप्राइजेज", "एसके एंटरप्राइजेज", "टेरापल्स प्राइवेट लिमिटेड", "राधा माधब वैराइटीज", "पर्थ ट्रेडर्स" और "प्रिशा एंटरप्राइजेज" जैसी फर्मों के बैंक खातों में कुल 61.77 लाख रुपये जमा करवा लिए। जब परिवादी ने राशि निकालने का प्रयास किया तो पोर्टल पर विदेशी नियामक संस्था द्वारा खाता ब्लॉक किए जाने का झूठा संदेश दिखाकर निकासी रोक दी गई और आरोपी संपर्क से गायब हो गए।
 *तकनीकी एवं वित्तीय विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस* 
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, राजस्थान, जयपुर की टीम ने तकनीकी एवं वित्तीय साक्ष्यों, साइबर पुलिस पोर्टल तथा आईसीजेएस पोर्टल का गहन विश्लेषण कर ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों का पता लगाया। जांच में सामने आया कि टेरापल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से आईडीएफसी बैंक एवं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में चालू खाते खोलकर साइबर ठगी की रकम प्राप्त की जाती थी और तुरंत अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी।
    पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि फर्म का उपयोग साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि को विभिन्न खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था। अब तक की जांच में इनके बैंक खातों से संबंधित करीब 25 करोड़ रुपये की 40 शिकायतें तथा 10 से अधिक आपराधिक प्रकरण विभिन्न राज्यों में दर्ज होना सामने आया है।
*देशभर में 250 से अधिक शिकायतें, जांच जारी* 
एडीजी  सिंह ने बताया कि लाभान्वित बैंक खातों के विश्लेषण में इस गिरोह के विरुद्ध साइबर क्राइम पोर्टल पर 250 से अधिक शिकायतें दर्ज मिली हैं, जबकि 50 से अधिक एफआईआर देश के विभिन्न राज्यों में पंजीकृत हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि ठगी की वास्तविक राशि इससे कहीं अधिक हो सकती है। पुलिस अन्य बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
 *गिरफ्तारी करने वाली टीम* 
साइबर क्राइम पुलिस थाना जयपुर में थानाधिकारी एवं उप अधीक्षक पुलिस  गजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम में पुलिस निरीक्षक अजय शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, जितेन्द्र कुमार, लेखराज तथा चालक कांस्टेबल सुबेसिंह शामिल रहे।
 *आमजन के लिए साइबर सुरक्षा सलाह* 
1. गारंटीड या असामान्य मुनाफे का दावा करने वाले निवेश प्रस्तावों से सतर्क रहें।
2. केवल अधिकृत एवं पंजीकृत निवेश प्लेटफॉर्म पर ही निवेश करें।
3. सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर मिले निवेश प्रस्तावों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें।
4. ओटीपी, यूपीआई, पिन, सीवीवी, पासवर्ड एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
5. किसी भी कंपनी या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसका पंजीकरण एवं वैधता अवश्य जांचें।
6. संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें।
                  -------------

*व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग व आईपीओ निवेश के नाम पर 50 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश* • लाभान्वित कंपनी के दो डायरेक्टर हरियाणा से गिरफ्तार, देशभर में 250 से अधिक शिकायतें • विकासा कैपिटल नाम से फर्जी पोर्टल बनाकर जयपुर के डॉक्टर से हड़पे थे 61.77 लाख रुपये जयपुर से कमलेश आमेटा जयपुर 16 जुलाई। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम के माध्यम से फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं आईपीओ निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र शर्मा एवं निखिल लुथरा निवासी नजफगढ़ दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों टेरापल्स प्राइवेट लिमिटेड (TERRAPULSE PRIVATE LIMITED) कम्पनी के डायरेक्टर हैं और इन्हें फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह ने देशभर में करीब 50 से 60 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। *जयपुर के डॉक्टर से 61.77 लाख की ठगी से खुला पूरे नेटवर्क का राज* स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में 23 जनवरी 2025 को परिवादी डॉ. निखिल मेहता ने शिकायत दर्ज कराई कि गूगल और सोशल मीडिया पर विकासा कैपिटल (VIKASA CAPITAL) नामक निवेश पोर्टल के माध्यम से उन्हें आईपीओ, अमेरिकी एवं भारतीय शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक एवं सुनिश्चित लाभ का लालच दिया गया। इसके बाद व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल में नकली एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाई गई तथा निवेश पर लगातार काल्पनिक लाभ दिखाकर विश्वास में लिया गया। आरोपियों ने शुरुआत में कम राशि निवेश करवाकर एक बार छोटी रकम की निकासी भी करवाई, जिससे परिवादी का भरोसा बढ़ गया। बाद में "सत्कार शॉपिंग आईपीओ" सहित विभिन्न निवेश योजनाओं में अधिक लाभ का लालच देकर "पीजी एंटरप्राइजेज", "एसके एंटरप्राइजेज", "टेरापल्स प्राइवेट लिमिटेड", "राधा माधब वैराइटीज", "पर्थ ट्रेडर्स" और "प्रिशा एंटरप्राइजेज" जैसी फर्मों के बैंक खातों में कुल 61.77 लाख रुपये जमा करवा लिए। जब परिवादी ने राशि निकालने का प्रयास किया तो पोर्टल पर विदेशी नियामक संस्था द्वारा खाता ब्लॉक किए जाने का झूठा संदेश दिखाकर निकासी रोक दी गई और आरोपी संपर्क से गायब हो गए। *तकनीकी एवं वित्तीय विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस* साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, राजस्थान, जयपुर की टीम ने तकनीकी एवं वित्तीय साक्ष्यों, साइबर पुलिस पोर्टल तथा आईसीजेएस पोर्टल का गहन विश्लेषण कर ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों का पता लगाया। जांच में सामने आया कि टेरापल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से आईडीएफसी बैंक एवं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में चालू खाते खोलकर साइबर ठगी की रकम प्राप्त की जाती थी और तुरंत अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि फर्म का उपयोग साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि को विभिन्न खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था। अब तक की जांच में इनके बैंक खातों से संबंधित करीब 25 करोड़ रुपये की 40 शिकायतें तथा 10 से अधिक आपराधिक प्रकरण विभिन्न राज्यों में दर्ज होना सामने आया है। *देशभर में 250 से अधिक शिकायतें, जांच जारी* एडीजी सिंह ने बताया कि लाभान्वित बैंक खातों के विश्लेषण में इस गिरोह के विरुद्ध साइबर क्राइम पोर्टल पर 250 से अधिक शिकायतें दर्ज मिली हैं, जबकि 50 से अधिक एफआईआर देश के विभिन्न राज्यों में पंजीकृत हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि ठगी की वास्तविक राशि इससे कहीं अधिक हो सकती है। पुलिस अन्य बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। *गिरफ्तारी करने वाली टीम* साइबर क्राइम पुलिस थाना जयपुर में थानाधिकारी एवं उप अधीक्षक पुलिस गजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम में पुलिस निरीक्षक अजय शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, जितेन्द्र कुमार, लेखराज तथा चालक कांस्टेबल सुबेसिंह शामिल रहे। *आमजन के लिए साइबर सुरक्षा सलाह* 1. गारंटीड या असामान्य मुनाफे का दावा करने वाले निवेश प्रस्तावों से सतर्क रहें। 2. केवल अधिकृत एवं पंजीकृत निवेश प्लेटफॉर्म पर ही निवेश करें। 3. सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर मिले निवेश प्रस्तावों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। 4. ओटीपी, यूपीआई, पिन, सीवीवी, पासवर्ड एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। 5. किसी भी कंपनी या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसका पंजीकरण एवं वैधता अवश्य जांचें। 6. संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें। -------------

Bhilwara, Bhilwara | Jul 16, 2026

भीलवाड़ा तरंग न्यूज़ का आज का अंक :16/07/2026

भीलवाड़ा तरंग न्यूज़ का आज का अंक :16/07/2026

Bhilwara, Bhilwara | Jul 16, 2026

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन ने किया भव्य स्वागत, 1000 महाप्रसाद पैकेट वितरित
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर भीलवाड़ा सांसद एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जिला भीलवाड़ा की तीनों इकाइयों द्वारा इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का पुष्प वर्षा एवं महाआरती के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच 1000 मिठाई के महाप्रसाद पैकेट भी वितरित किए गए।

 अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था, सेवा और समरसता का प्रतीक है। फेडरेशन का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, सेवा भावना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। 
मीडिया प्रभारी मनीष बंब रथ यात्रा के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ भगवान की आरती कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।

युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गरिमामय अवसर पर प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा, संभागीय महिला अध्यक्ष मधु जाजू, संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र डाणी, युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी, जिला महामंत्री ललित अग्रवाल, , महिला जिलाध्यक्ष लीला राठी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ओ पी हिंगड, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण सोमानी, युवा जिला महामंत्री हर्षिल नागोरी, राम प्रकाश पोरवाल,अक्षय कोठारी, कैलाश अजमेरा, सुरेंद्र जैन, महेश खंडेलवाल, कमलेश खंडेलवाल, गणेश काबरा,संजय राठी, श्यामसुंदर सोमानी, राजेश पाटनी, गुणमाला अग्रवाल, सुनीता कटारिया, डी पी अग्रवाल, दिलीप हिंगड, विजय अग्रवाल, जतन हिंगड, सुनीता सोमानी, आभा सोमानी, चंदा जागेटिया,विजय विजयवर्गीय, सचिन काबरा, मितेश सोडाणी, ऋषभ पोरवाल, चेतन मानसिंहका, सुधीर अजमेरा, राहुल सोमानी, अरुण चेचानी इत्यादि सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन ने किया भव्य स्वागत, 1000 महाप्रसाद पैकेट वितरित भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर भीलवाड़ा सांसद एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जिला भीलवाड़ा की तीनों इकाइयों द्वारा इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का पुष्प वर्षा एवं महाआरती के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच 1000 मिठाई के महाप्रसाद पैकेट भी वितरित किए गए। अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था, सेवा और समरसता का प्रतीक है। फेडरेशन का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, सेवा भावना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। मीडिया प्रभारी मनीष बंब रथ यात्रा के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ भगवान की आरती कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गरिमामय अवसर पर प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा, संभागीय महिला अध्यक्ष मधु जाजू, संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र डाणी, युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी, जिला महामंत्री ललित अग्रवाल, , महिला जिलाध्यक्ष लीला राठी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ओ पी हिंगड, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण सोमानी, युवा जिला महामंत्री हर्षिल नागोरी, राम प्रकाश पोरवाल,अक्षय कोठारी, कैलाश अजमेरा, सुरेंद्र जैन, महेश खंडेलवाल, कमलेश खंडेलवाल, गणेश काबरा,संजय राठी, श्यामसुंदर सोमानी, राजेश पाटनी, गुणमाला अग्रवाल, सुनीता कटारिया, डी पी अग्रवाल, दिलीप हिंगड, विजय अग्रवाल, जतन हिंगड, सुनीता सोमानी, आभा सोमानी, चंदा जागेटिया,विजय विजयवर्गीय, सचिन काबरा, मितेश सोडाणी, ऋषभ पोरवाल, चेतन मानसिंहका, सुधीर अजमेरा, राहुल सोमानी, अरुण चेचानी इत्यादि सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 16, 2026

क्या भीलवाड़ा में 20 से भी ज्यादा पेड़ों को काट दिया जाएगा? और इसके लिए कोई आवाज नहीं उठाएगा? क्या है पूरा मामला

क्या भीलवाड़ा में 20 से भी ज्यादा पेड़ों को काट दिया जाएगा? और इसके लिए कोई आवाज नहीं उठाएगा? क्या है पूरा मामला

Bhilwara, Bhilwara | Jul 16, 2026

मिलावटखोरों पर फिर चला शिकंजा, रामस्नेही जलपान गृह से मसाले, तेल और नमकीन के नमूने जब्त

‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, जांच के लिए अजमेर लैब भेजे गए सैंपल।
भीलवाड़ा (जम) जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के रामस्नेही जलपान गृह पर दबिश देकर खाद्य पदार्थों की जांच की।
कार्रवाई के दौरान टीम ने लाल मिर्च पाउडर, रिफाइंड सोयाबीन तेल और नमकीन के नमूने लेकर उन्हें गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, अजमेर भेज दिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा

मिलावटखोरों पर फिर चला शिकंजा, रामस्नेही जलपान गृह से मसाले, तेल और नमकीन के नमूने जब्त ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, जांच के लिए अजमेर लैब भेजे गए सैंपल। भीलवाड़ा (जम) जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के रामस्नेही जलपान गृह पर दबिश देकर खाद्य पदार्थों की जांच की। कार्रवाई के दौरान टीम ने लाल मिर्च पाउडर, रिफाइंड सोयाबीन तेल और नमकीन के नमूने लेकर उन्हें गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, अजमेर भेज दिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा

Bhilwara, Bhilwara | Jul 16, 2026