भरगामा: भरगामा विस्फोट में दो महिलाओं और बच्चे की मौत का खुलासा, साक्ष्य छिपाने के लिए शव-पटाखे दूर छिपाए गए
भरगामा थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला वार्ड संख्या 8 में शुक्रवार देर शाम हुए भीषण विस्फोट के मामले में तीसरे दिन रविवार को पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। अररिया एसपी जितेंद्र कुमार के अनुसार, गिरफ्तार महिला सजीरा खातून के स्वीकारोक्ति बयान में विस्फोट की घटना में दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत तथा चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।