मंझनपुर: कौशाम्बी में पत्रकार से APK फाइल भेजकर ₹52,600 की ठगी, साइबर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के एक प्रतिष्ठित पत्रकार प्रसिद्ध मिश्रा के साथ APK फाइल के जरिए हुई ₹52,600 की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों के आधार पर पुलिस ने आरोपी विनय कुमार वर्मा पुत्र राजेंद्र वर्मा निवासी गीता नगर, काकादेव, कानपुर नगर को बुधवार को लगभग 11 बजे गिरफ्तार कर लिया।