गुना नगर: जिला अस्पताल में ग्लूकोज की बोतल पेड़ से लटकाकर इलाज करने का वीडियो वायरल
शुक्रवार 3 अप्रैल दोपहर करीब 1 बजे गुना जिला अस्पताल में दो युवकों ने अजीब ड्रामा किया। एक युवक ने तबीयत खराब बताकर ग्लूकोज की बोतल लगवाई, फिर उसे लेकर बाहर आ गया और पेड़ से लटकाकर इलाज करने लगा। उसका साथी डॉक्टर बनता नजर आया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूत्रों के मुताबिक दोनों युवक नशे में थे, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।