अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ प्रवीण भाई तोगडिय़ा रविवार की शाम चार बजे कृषि उपज मंडी में आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंने हिन्दू समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। सभा में उन्होंने अयोध्या राम मंदिर निर्माण से जुड़े शुरुआती संघर्षों का जिक्र किया। उन्होंने हिन्दुओं की जनसंख्या घटने की चिंता व्यक्त की।