बदायूं: उझानी सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक हरीश शाक्य ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर किया उद्घाटन
Budaun, Budaun | Sep 24, 2026 बदायूं के उझानी सीएचसी परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार साढ़े बारह बजे के आसपास बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया । इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि रक्तदान महादान है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।