गुना नगर: नगरपालिका में नाकेदार पर रिश्वत का आरोप, शादी के फॉर्म पर सील लगाने के लिए ₹200 मांगे
नगरपालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपील के सिर्फ दो दिन बाद ही रिश्वत का मामला सामने आया है। l आरोप है कि आरोपी ने काम टालते हुए पैसे मांगे और नियमों के खिलाफ वधु को कार्यालय बुलाने का दबाव भी बनाया। सूचना मिलते ही पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र कुशवाह मौके पर पहुंचे और प्रभारी सीएमओ को शिकायत सौंपी। मामले में सख्त कार्रवाई और निलंबन की मांग उठी है।