खरगोन। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित होने वाली जन सुनवाई में आज खरगोन पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सीधे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई में जिलेभर से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं।