हसपुरा: सड़क में काम कर रहे मजदूर की चक्कर मारने से गिरकर हुई मौत , घटना हसपुरा के पईन में ब्रह्मस्थान के पास कि है।
हसपुरा शहर के पचरूखिया रोड में उचित विगहा पईन में सड़क का निर्माण हो रहा है।जिसमें ब्रह्मस्थान के पास पुल बन रहा है। वही काम करने के दौरान एक मजदूर गिर गया। घटना रविवार कि शाम का है। साथ में काम करने वाले के अनुसार चक्कर मारने से गिर जाने कि बात बताया जा रहा है।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।