पाटन: प्रज्ञा धाम कटंगी के पास रेत से भरे हाईवा ने कई वाहनों को मारी टक्कर, कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज किया
Patan, Jabalpur | Apr 30, 2026 कटंगी प्रज्ञा धाम के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ने गुरुवार सुबह लगभग 8:00 बजे आलू से भरे ट्रक में और बकरियों से भरे ट्रक में टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि इसमें किसी प्रकार का बड़ा हादसा नहीं हुआ बताया जाता है कि लोडिंग वाहन में कुछ बकरियां इसमें मर गई है कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है बताया जाता की हाईवे का चालक मौके से फरार हो गया है।