देहरादून: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा में विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति करने का उठाया सवाल
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति करने के सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए सामने आता है। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि अगर विपक्ष हमारी कमियों को उजागर करता है तो हम उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष हमेशा नेगेटिव भूमिका को लेकर सामने दिख रहा है।