देहरादून: दून की विभिन्न थाना पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध चलाया अभियान, अलग-अलग थाना क्षेत्रो से 30 वारंटी किए गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून अजय सिंह के दिशा निर्देश पर देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रो में पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान कुल 30 वारंटियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कोर्ट से प्राप्त वारंटो की समीक्षा के दौरान सभी थाना प्रभारियों को वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।