पिथौरागढ़ पुलिस ने कोतवाली डीडीहाट, थल और जाजरदेवल में साइबर अपराध, नशा उन्मूलन और यातायात सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए। पुलिस ने छात्र, युवक और जवानों को ऑनलाइन ठगी और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। शिकायत के लिए GRM/MRM पोर्टल इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई।