लखनपुर: लखनपुर मणिपुर थाना क्षेत्र के ब्लैकस्पॉट का निरीक्षण कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ASP ने अधिकारियों के साथ किया बैठक
डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के द्वारा हाईवे एसडीओ निखिल लकड़ा, आरटीओ अधिकारी, पीडब्ल्युडी अधिकारी, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कैवर्त्य, थाना प्रभारी मणीपुर एवं थाना प्रभारी लखनपुर के साथ थाना मणीपुर व लखनपुर क्षेत्रान्तर्गंत हाईवे 130 के ब्लैक सपाट का निरीक्षण किया है।