खेकड़ा: दाहा निवासी आरोपी को महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला करने और पोक्सो एक्ट में वांछित होने पर गिरफ्तार किया गया
मीडिया सेल बागपत ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे बताया कि महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला करने व पोक्सो एक्ट की धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंश पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम दाहा के विरुद्ध थाना दोघट पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।