चित्तौड़गढ़: रिठोला चौराहे पर ट्रक ने शराब सेल्समैन को कुचला, तेज स्पीड से दो टायर निकले, शव को बांधकर लाना पड़ा
निकटवर्ती रिठौला चौराहे पर रविवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. ट्रक की रफ्तार इतना तेज थी कि दुर्घटना के बाद ट्रक के आगे पीछे के टायर निकल गए. डर के मारे चालक ट्रक साइड में खड़ा कर घायब हो गया. नंबरों के आधार पर लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक पुलिस के हवाले किया. सदर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया.