कठूमर: भरतपुर में वरिष्ठ नेता बाबूलाल बैरवा का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
राजस्थान की राजनीति में रविवार को शोक की लहर छा गई। अलवर जिले के कठूमर से चार बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता बाबूलाल बैरवा का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में तड़के करीब 3 बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे और बीपी, शुगर व अस्थमा से पीड़ित थे।