सहारनपुर: 10 हजार रुपए की शर्त लगाकर कोबरा से कटवाने के कारण युवक की मौत, यूट्यूबर पर हत्या का आरोप: एसपी ग्रामीण
सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव-गांव बीन बजाकर चूरन-सूरमा बेचने वाले 34 वर्षीय सिकंदरनाथ की कोबरा के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने यूट्यूबर और खुद को सांप रेस्क्यूबर बताने वाले मोहित कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिकंदरनाथ को जबरन कोबरा से कटवाया।