कांकेर। चारामा पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चारामा नगर में दुकानों और सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी फुटेज और 2000 से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने चारामा के साथ ही फरसगांव क्षेत्र में भी चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से 2 गैस सिलेंडर, ड्रिल मशीन, हेमर मशीन, चांदी की मूर्तियां, मोबाइल फोन, बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और ₹11,200 नकद सहित करीब ₹84 हजार का मशरूका बरामद किया गया है।
मुख्य आरोपी सूरज देवागन उर्फ टोटो थाना चारामा का निगरानी बदमाश है, जिसके खिलाफ चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
#viralreelschallenge #newsfeed #newstock #viralreelsシ
Kanker, Kanker | Jul 6, 2026