जोकीहाट: जोकीहाट में सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने उठाया सवाल
अररिया के जोकीहाट स्थित बगडहरा गांव में जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान हैं। बंगला वाली मस्जिद से मरना टोला जाने वाली सड़क करीब पांच साल पहले बनी थी, लेकिन अब इसके किनारे गड्ढे बन गए हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नमाजियों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है।