फिरोज़ाबाद: न्यू बाईपास ब्रह्मदेव पुलिस चौकी के पास टैक्टर ट्राली ने ईको कार में मारी टक्कर,6 लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के न्यू बाईपास ब्रह्मदेव पुलिस चौकी के पास तेज रफ़्तार टैक्टर ट्राली ने ईको कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हुये हैं। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया हैं। कार सवार मैनपुरी से फ़िरोज़ाबाद आ रहे थे और एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं।