कानपुर: सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने किया प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान, रखी कई मांग
सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे परिवहन निगम के आरएम कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया है।कर्मचारियों ने अब अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया है।कर्मचारियों ने मांग की अनुबंध पत्र खोने वाले अधिकारी कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही की जाए।कंडक्टरों ने नौकरी बहाल या परिवहन निगम में समायोजित करने की मांग की है