जमुई: बाराटांड़ के पास ट्रैक्टर ने दो मासूमों को कुचला, आक्रोशित लोगों ने चालक की बेरहमी से पिटाई कर पुलिस के हवाले किया
Jamui, Jamui | Dec 26, 2025 बाराटांड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक की पकड़ कर पिटाई कर दी, जिससे ट्रैक्टर चालक भी लहू-लुहान होकर बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा गुरुवार की देर रात 10:00 बजे घायल ट्रैक्टर चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।