जमुई: सोलहपुर चौक के पास दबंगों ने जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया, लोहे की रॉड से एक व्यक्ति को मारकर किया घायल
Jamui, Jamui | Dec 26, 2025 सोलहपुर चौक के पास दबंगों ने सोलहपुर गांव निवासी अमित सिंह को पकड़कर जबरन शराब पिलाने की कोशिश की और लोहे की रॉड व डंडा से जमकर पिटाई कर दी। जिससे अमित सिंह बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और परिजन द्वारा गुरुवार की देर रात 10:00 बजे अमित सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।