जमुई: अलग-अलग जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत, एक की पहचान के बाद दूसरे की पहचान में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Dec 26, 2025 क्यूल- जसीडीह रेलखंड के दो अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाएं एक-दूसरे से लगभग आधे किलोमीटर की दूरी पर हुईं है। घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर जमुई जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।