घोड़ाडोंगरी: खेड़ापति मंदिर में गूंजा भक्ति रस, विधायक गंगा उइके ने श्रीमद् भागवत कथा में की सहभागिता, भजन भी गाए
घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके रविवार शाम 5 बजे टांगना माल स्थित माँ खेड़ापति मंदिर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुईं। यह कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत वातावरण में संपन्न हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।इस दौरान विधायक ने भी भजन प्रस्तुत किया।