हरदोई: हरदोई में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने सरकार पर किया हमला, पंचायत चुनाव और महिला बिल पर सरकार को घेरा
Hardoi, Hardoi | Apr 5, 2026 हरदोई पहुंचे सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। पंचायत चुनाव को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पर उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए।साथ ही संसद का तीन दिवसीय सत्र बुलाकर महिला बिल लाए जाने पर खुशी जताई,लेकिन उसमें कमजोर तबके की महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की जरूरत भी बताई।