कटंगी: नंदलेसरा में गोदामों के निर्माण में भारी अनियमितता, जनपद सदस्य और सरपंच ने जताई आपत्ति
कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम नंदलेसरा में करीब 12 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कॉपोरेशन के गोदामों के निर्माण कार्य में निर्माण एंजेसी गिरीराज कन्ट्रक्शन भारी अनियमितताएं बरत रही है। निर्माण में बरती जाने वाली इन अनियमितताओं को लेकर जनपद सदस्य अजीत बिसेन और सरपंच प्रतिनिधि ने आपत्ति जताई है।