कटंगी: कटंगी-तुमसर मुख्य सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पैर टूटा
कटंगी-तुमसर मुख्य सड़क मार्ग पर शुभम पेट्रोल पंप से महज चंद कदम की दूरी पर अज्ञात कार ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। सड़क हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में बाइक चालक खजरी निवासी दिलीप राहंगडाले का पैर टूट गया। सड़क हादसे के बाद राहगीरों ने डॉयल 100 और संजीवन 108 को कई कॉल किए लेकिन दोनों ही समय रहते मौके पर नहीं पहुंचे।