गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एसएसपी के निर्देश पर चोरी के 3 और अन्य मामलों में 20 आरोपी गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी ने शुक्रवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान मे हत्या का प्रयास कांड,पशु अधिनियम,रंगदारी कांड,अपहरण कांड,चोरी सहित अन्य कांडो 23 को गिरफ्तार किया है।