अतर्रा: बदौसा में तुर्रा के पास ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, बाइक में लगी आग
Atarra, Banda | Jul 8, 2026 ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, बाइक में लगी आग बदौसा थाना क्षेत्र के बगलन पुरवा के पास बुधवार सुबह ट्रक की टक्कर से 19 वर्षीय अनिकेत निवासी भीमापुरवा (गुरेह) की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक ट्रक के पहिये में फंसकर करीब 25 मीटर तक घिसटती रही, जिससे उसमें आग लग गई और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।