मुरादाबाद: एसएसपी के निर्देश पर मझोला थाने में दर्ज किया गया, मुकदमा
कांशीराम नगर में दबंगई की घटना हुई। सरेआम छात्र को पीटा गया। जब वह घर में घुस गया तो हमलावर वहां भी पहुंच गए। बचाने आई मां और बहनों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। घटना के तुरंत बाद मझोला थाने में शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित थाने का चक्कर काटता रहा। रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाता रहा।