मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात दारू पार्टी में चली गोली से घायल हुआ युवक, एसपी सिटी ने कार्रवाई को लेकर दी जानकारी
थाना सिविल लाइन इलाके के दीनदयाल नगर में शनिवार देर रात दारू पार्टी में चली गोली एक युवक हुआ घायल,6 लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि शलभ समेत दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।