मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शराब खत्म होने पर पार्टी में चली गोली, एक के पेट में धंसी
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पार्टी में शराब मंगाने को लेकर दोस्तों में आपस में झगड़ा हो गया। इसी दौरान नशे धुत एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पार्टी में मौजूद दोस्त के पेट में धंस गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक तमंचा की बट से सिर फोड़ा दिया। दोनों घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।