मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए, भेजा जेल
एसएसपी के आदेश पर जिला भर मे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना सिविल लाइन पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता। सिविल लाइन पुलिस ने चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी करने जा रहे, व्यक्ति के पास से रंगे हाथों भारी मात्रा में मादक बरामद करते हुए, एक व्यक्ति को मौके से किया गिरफ्तार। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल।