मुरादाबाद: थाना मझोला पुलिस ने 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार कर भेजा,जेल
थाना मझोला पुलिस ने गोकशी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी अफजाल पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मियां कालोनी थाना मझोला एमएस ताज हार्डवेयर के सामने वाली गली, जयन्तीपुर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 420 ग्राम चरस बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना मझोला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस पंजीकृत किया गया।