अकबरपुर: अकबरपुर में शराब पीने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
अकबरपुर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने सोमवार को 1:00 बताया कि कि थाना की डायल-112 टीम ने गश्ती के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर थाना लाया। पूछताछ के दौरान दोनों के मुंह से शराब की गंध आने पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई।